राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
63
राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
Image Source : @rashtrapatibhvn

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष और अतिरिक्त ईओ ने आगमन पर उनका स्वागत किया। टीटीडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज तिरुमाला पहुंचीं। टीटीडी के अध्यक्ष और अतिरिक्त ईओ ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया।”

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर से 22 नवंबर तक तीन राज्यों – छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के इतिहास को आकार देने में आदिवासी समुदायों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सरगुजा के अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here