राष्ट्रपति समेत अनेक बड़े नेताओं ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

0
201
हिन्दी दिवस: हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है - पीएम मोदी
हिन्दी दिवस: हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है - पीएम मोदी Image Source : Twitter @narendramodi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, उनके अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का कार्य आगे बढ़ता रहे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह देश के सबसे प्रिय नेता हैं एवं सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान न केवल देश के शीर्ष नेताओं ने अपितु विश्व स्तर के भी बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी तक कई बड़े चेहरे शामिल हैं। मीडिया की माने तो, पीएम मोदी जन्मदिन के दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं लेकिन सबकी निगाहें चीता प्रोजेक्ट पर टिकी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस खास मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेता पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारियां की हैं। देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here