रूस का यूक्रेन के मारियुपोल को मुक्‍त कराने का दावा

0
210

रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल को मुक्‍त कराने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच लगभग दो महीने के संघर्ष के बाद रूस ने यह घोषणा की। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोईग्‍यू से बातचीत के बाद यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने श्री पुतिन को यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर नियंत्रण की जानकारी दी। यह शहर विशालकाय आजोवस्‍तल इस्‍पात निर्माण संयंत्र से दूर है।

आजोव सागर तट पर बसे मारियुपोल पर पूर्ण नियंत्रण रूस के लिए बडी रणनीतिक जीत होगी। इससे रूस को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक क्षेत्रों को क्राइमिया से जोडने में मदद मिलेगी। दूसरी तरफ पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के लिए समर्थन का प्रदर्शन किया। इसके तहत स्‍पेन और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों ने कीव की यात्रा की। उन्‍होंने यूरोपीय संघ की तरफ से संघर्ष में जीत के लिए यूक्रेन को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

श्री जेलेंस्‍की ने कहा कि पश्चिमी देशों से अरबों डॉलर की सैन्‍य सहायता के बावजूद यूक्रेन के पास अब भी पर्याप्‍त हथियार नहीं हैं। इससे रूस को कीव से दूर और देश के पूर्वी हिस्‍से में आक्रमण करने में मदद मिली है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here