मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। कल नई दिल्ली में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। रेखा गुप्ता ने राजनिवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दावा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों के कल्याण और विकास के लिए पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में एबीवीपी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी बनीं। वे दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें