मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे हिंदी सलाहकार समिति की 62वीं बैठक बुधवार को रेल भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने की। इस अवसर पर माननीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा माननीय सांसद राज कुमार चहर भी उपस्थित रहे। बैठक में समिति के माननीय सदस्य — डॉ. अरुण कुमार (पूर्व सांसद), कुंतक मिश्रा, संध्या लल्ल, निशांत कुमार सिंह, जयराम विप्लव, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, राखी राठौर तथा हिमांशु दुबे — ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की सचिव राधा कत्याल नारंग भी बैठक में सम्मिलित हुईं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न रेल मंडलों, उत्पादन इकाइयों, उपक्रमों, प्रशिक्षण संस्थानों तथा रेलवे भर्ती बोर्डों के प्रमुख, मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा राजभाषा से संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक के प्रारंभ में रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उसके उपरांत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन का विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षााधीन अर्धवार्षिक अवधि के दौरान संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निरीक्षित कार्यालयों की जानकारी भी दी गई। इस अवधि में रेलवे बोर्ड तथा अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग और प्रोत्साहन से संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षााधीन अर्धवार्षिक अवधि में रेलवे बोर्ड में आयोजित हिंदी कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के उपरांत रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रदान किए। बैठक में वी. सोमन्ना एवं रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों का समुचित रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



