मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रख्यात अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा योग, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने सीएम योगी को बेमिसाल व बहुआयामी व्यक्तित्व बताया तथा कहा कि वे राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे हैं। नाथ परंपरा से वैश्विक कल्याण की नई राह प्रशस्त हो रही है।
आप को बता दे, डॉ. फ्रॉले ने योगी सरकार के अयोध्या के कायाकल्प की सराहना की तथा इसे वेदों की ओर लौटने का मार्ग बताया जो विश्व के लिए वरदान है। विस्कॉन्सिन के कैथोलिक परिवार में जन्मे डॉ. फ्रॉले पद्मभूषण सम्मानित हिंदुत्व विचारक हैं जिन्होंने वेद, योग, आयुर्वेद व ज्योतिष पर अनेक पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ में सूर्य तत्व है तथा उनके साथ समय बिताना सौभाग्य की बात है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



