लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल की 18वीं विधान सभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

0
89
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल की 18वीं विधान सभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल की 18वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आज से आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, उद्योग, शिक्षा और बौद्धिकता की भूमि रही है। अलग-अलग समय में यहाँ की महान विभूतियों ने राष्ट्र व प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को स्वर देने का काम बंगाल ने किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा कि सुखद है कि राज्य की नवगठित विधान सभा में 180 से अधिक सदस्य पहली बार निर्वाचित होकर आए हैं। सभा की कुल संख्या में दो तिहाई सदस्यों की उम्र 25 से 55 वर्ष के बीच है। यह हमारी विधायी व्यवस्था में युवाओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने संबोधन में युवा एवं पहली बार निर्वाचित होकर आए विधायकों का आह्वान किया कि वे अनुभवी सदस्यों के ज्ञान और मार्गदर्शन का भरपूर लाभ उठाएँ। अपने प्रत्येक विचार और निर्णय के केंद्र में जनता का कल्याण, संविधान की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखें। सदन में आपसी सहमति-असहमति हो सकती है, मगर लोकतंत्र की परंपरा और श्रेष्ठ संवाद अक्षुण्ण रहना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में बेस्ट रिज़ल्ट देने के लिए आवश्यक है कि माननीय सदस्य विधान सभा की श्रेष्ठ परंपराओं की गहरी समझ हासिल करें। सदन की पुरानी कार्यवाहियों को देखें, महत्वपूर्ण चर्चाओं का अध्ययन करें, अधिक से अधिक समय तक सदन में बैठें, संविधान सभा की डिबेट्स को पढ़ें। इससे आप तर्कपूर्ण तथ्यों के साथ चर्चा में भाग ले पाएंगे, जनता के मुद्दे उठा पाएंगे, राज्य की नीतियों में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विधायी प्रक्रिया और प्रणाली के सर्वोत्तम ज्ञान के साथ ही जरुरी है कि विधायी सदस्य नई तकनीक, इनोवेशन, एआई, और डिजिटल टेक्नोलॉजी का समुचित उपयोग करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम तकनीक को पारदर्शिता और जनसहभागिता का प्रभावी साधन बना सकते हैं। 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए ‘विकसित बंगाल’ आवश्यक है। सभी इस ध्येय के लिए जुट जाएँ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा, “पूर्ण आशा है कि दो दिनों तक चलने वाला यह प्रबोधन कार्यक्रम राज्य विधान सभा के सभी सदस्यों को कार्यकुशल बनाने एवं क्षमता निर्माण में अत्यंत सहयोगी सिद्ध होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here