मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज पुण्यतिथि है। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा सम्राट थे। इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है। जब भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है, हर कोई गर्व और ऊर्जा को महसूस करता है। जानकारी के अनुसार, शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उन्होंने मुगलों को परास्त कर मराठा साम्राज्य को बुलंद किया। वहीं 3 अप्रैल 1680 को उनका निधन हो गया। आज ही के दिन गंभीर बीमारी के कारण शिवाजी महाराज ने पहाड़ी दुर्ग राजगढ़ में अपने प्राण त्याग दिए।
मीडिया की माने तो, छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शाहजी भोसले और माता जीजाबाई के घर पर 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उनके जन्म के समय भारत मुगल आक्रमणकारियों से घिरा हुआ था। मुगल सल्तनत ने दिल्ली समेत पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था। जब हिंदुओं पर संकट आन पड़ी तो शिवाजी महाराज ने महज 15 वर्ष की आयु में हिंदू साम्राज्य को स्थापित करने के लिए पहला आक्रमण किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, अपनी रणनीति व पराक्रम से मुगल आक्रांताओं को भयाक्रांत करने वाले न्याय प्रिय शासक, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।
भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, अपनी रणनीति व पराक्रम से मुगल आक्रांताओं को भयाक्रांत करने वाले न्याय प्रिय शासक, 'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए पाथेय है। pic.twitter.com/DECCJ8tuSU
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 3, 2024
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि, धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अद्भुत शौर्य और पराक्रम के पर्याय, माँ भारती के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। साहस, समर्पण और वीर गाथाओं से परिपूर्ण आपका गौरवशाली जीवन चरित्र चिर काल तक समाज को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अद्भुत शौर्य और पराक्रम के पर्याय, माँ भारती के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
साहस, समर्पण और वीर गाथाओं से परिपूर्ण आपका गौरवशाली जीवन चरित्र चिर काल तक समाज को राष्ट्र सेवा की… pic.twitter.com/luTn4dDuVi
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 3, 2024
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि, भारतीयों को राष्ट्रीयता के एकसूत्र में बाँधने के लिए ‘हिन्दवी स्वराज्य’ की स्थापना करने वाले अग्रगण्य वीर छत्रपति शिवजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शौर्य, पराक्रम और अडिगता की शक्ति से ओत-प्रोत आपका जीवन भावी पीढ़ियों को बाह्य शक्तियों से अपनी मातृभूमि की रक्षा तथा संस्कृति और संस्कार के संरक्षण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
भारतीयों को राष्ट्रीयता के एकसूत्र में बाँधने के लिए 'हिन्दवी स्वराज्य' की स्थापना करने वाले अग्रगण्य वीर छत्रपति शिवजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
शौर्य, पराक्रम और अडिगता की शक्ति से ओत-प्रोत आपका जीवन भावी पीढ़ियों को बाह्य शक्तियों से अपनी… pic.twitter.com/g2LsqZkTqc
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 3, 2024
सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि, पराक्रमी योद्धा, सुशासन के परिचायक, सनातन धर्म ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
पराक्रमी योद्धा, सुशासन के परिचायक, सनातन धर्म ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। pic.twitter.com/xdckNAMmwT
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 3, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें