मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-(एन.सी.ई.आर.टी) को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में यूजीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद, यूजीसी विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर विचार किया गया और एन.सी.ई.आर.टी. को मानित विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। मंत्रालय ने एन.सी.ई.आर.टी. अनुसंधान कार्यक्रमों और डॉक्टरेट तथा नवाचारी शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। एन.सी.ई.आर.टी. एक स्वायत्त संगठन है। सरकार ने वर्ष 1961 में इसकी स्थापना, स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता और सलाह देने के लिए की थी। एन.सी.ई.आर.टी. का उद्देश्य स्कूली शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान करना, उसे बढ़ावा देना और समन्वय करना, पाठ्यपुस्तकें, पूरक सामग्री, समाचार पत्र, पत्रिकाएं तैयार और प्रकाशित करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



