शैक्षिक आदान-प्रदान भारत-न्यूजीलैंड संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
23
शैक्षिक आदान-प्रदान भारत-न्यूजीलैंड संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के बीच मजबूत संबंधों में निहित साझा मूल्यों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षिक आदान-प्रदान भारत-न्यूजीलैंड संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने संस्थागत आदान-प्रदान, भारत में न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों परिसरों की स्थापना और दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों के विकास पर संतोष व्यक्त किया। इसमें सीमा शुल्क, बागवानी, वानिकी, आपदा प्रबंधन और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर शामिल हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की प्रगति में प्रतिभाशाली और मेहनती भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष अगस्त में न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा का स्‍मरण किया।   उन्‍होंने कहा कि न्यूजीलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और इसके लोगों की सांस्कृतिक विविधता ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि पिछले वर्ष अगस्त में राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा और प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के दौरान आज हुए समझौते भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को सकारात्मक गति प्रदान करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here