श्रीलंका को IMF से मिली राहत, चुकाया भारत का कर्ज

0
239

बीते साल दिवालिया हुए श्रीलंका को इसी सप्ताह राहत मिली है। मीडिया सूत्रों की माने तो, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की ओर से आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को करीब 330 मिलियन डॉलर का कर्ज मिला है। लेकिन श्रीलंका को मिली ये भारी भरकम राशि भारत के लिए भी राहत लेकर आई है। दरअसल भारत ने मुश्किल वक्त में श्रीलंका को भारी कर्ज दिया है। श्रीलंका आईएमएफ से मिली राहत से भारत का यही कर्ज उतारेगी। श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीत सियामबलापितिया ने बताया कि मुश्किल वक्त में भारत ने श्रीलंका की काफी मदद की थी। ऐसे में आईएमएफ से मिले कर्ज का सबसे पहला इस्तेमाल भारत को कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका ने IMF से 330 मिलियन डॉलर का कर्ज हासिल कर लिया है। पड़ोसी देश ने इस राशि का बेहद समझदारी भरा उपयोग किया है। उसने इस कर्ज की पहली किस्त का उपयोग भारत का कर्ज चुकाने के लिए किया है। इससे भारत की नजर में श्रीलंका की साख अवश्य बढ़ेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here