UPSC रिजल्ट : श्रुति शर्मा बनी टॉपर

0
214

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा 2021 के अंतिम परिणाम 30 मई 2022 घोषित किए गए, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर्स की सूची भी जारी की है। यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के मुताबिक, पहले 3 स्थानों पर लडकियों ने बाजी मारी है।

इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली में की है। जानकारी के अनुसार, श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।

श्रुति शर्मा को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी को पांचवां स्थान मिला है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here