सिद्धार्थनगर सडक-दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु

0
217

उत्तर प्रदेश में आज सिद्धार्थनगर जिले में एक सडक दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के निकट खडे ट्रक से, एक जीप के टकराने से हुई। जीप में 11 लोग सवार थे। ये लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के जिला अस्पताल  ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों की हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया है। स्थानीय सांसद और भाजपा नेता जगदम्बिकापाल ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। वे घायलों का हालचाल जानने के लिए गोरखपुर गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here