मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ गोरखा सांसद, विधायकों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बताया कि गोरखा लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं और जायज चिंताओं, तथा आगे बढ़ने के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप पर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बात को दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इन मुद्दों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि संविधान के दायरे में रहते हुए उनकी जायज आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बैठक में शामिल होने और अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सरकार एक ऐसे न्यायपूर्ण, सम्मानजनक और स्थायी समाधान की दिशा में काम करेगी जो गोरखा समुदाय की आकांक्षाओं का सम्मान करे, उनकी पहचान की रक्षा करे और उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अन्य लिखा, “भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भारत के संविधान के दायरे में गोरखा मुद्दों के स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से, पूर्व उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और वार्ताकार श्री पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। यह निर्णायक कदम इस महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मामले को सुलझाने की दिशा में एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सफलता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



