सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात

0
64
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मॉस्‍को में कल सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बैठक में सीरिया में रूस की सैन्य उपस्थिति पर भी बातचीत हुई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध से तबाह हुई अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में सहायता करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि रूस ने सीरिया सरकार के पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण बहाल करने के प्रयासों का समर्थन किया है, जिसमें कुर्दों के नियंत्रण वाले क्षेत्र भी शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 में अहमद अल-शारा के नेतृत्व वाले इस्लामी समूह के सत्ता संभालने के बाद से, रूस सीरिया की नई सरकार के साथ संबंध मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। रूस मध्य पूर्व में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए देश में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखना चाहता है। दमिश्क स्थित अंतरिम सरकार ने मॉस्को के साथ संबंध विकसित करने की तत्परता का संकेत दिया है, क्योंकि रूस युद्धग्रस्त देश के पुनर्निर्माण में मदद कर रहा है और अपनी विदेश नीति में विविधता लाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here