मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आज नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा काननू के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन के 11वें संस्करण का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्घाटन नीति आयोग के सदस्य राजीय गौबा ने किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीति आयोग के सदस्य राजीय गौबा ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि प्रतिस्पर्धा, नवाचार, दक्षता और उपभोक्ता की पसंद का एक सशक्त प्रेरक है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून खुले बाजार के प्रवेश को रोक कर विकास को समर्थन देता है। प्रतिस्पर्धा कानून छोटे व्यवसायों के लिए अवसरों को प्रोत्साहन देता है तथा वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में देश को एकीकृत करने में सहायक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



