मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
आप को बता दे, श्री पैट्रिक हर्मिनी नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा पारस्परिक हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Image source: विदेश मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



