सोमेश्वर राव रामुद्री ने लंबी कूद और मोहित ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता

0
223
दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2022 की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कल सोमेश्वर राव रामुद्री ने लंबी कूद में और मोहित ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय दल ने कल छह पदक हासिल किए और दो एशियाई रिकॉर्ड बनाए।

सोमेश्वर राव रामुद्री ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टी-64 का स्वर्ण पदक हासिल किया।
मोहित ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने पहले ही थ्रो में 54 दशमलव सात-एक मीटर की दूरी हासिल की जो स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त थी।

पैरालिंपियन धर्मबीर ने पुरुषों के व्हीलचेयर डिस्कस चैंपियनशिप में अपना दूसरा रजत पदक जीता। उन्होंने एफ-51 में 10 दशमलव नौ-तीन मीटर की दूरी तय की।
धर्मबीर के साथी खिलाड़ी अजीत कुमार अमृतला पांचाल ने एफ-52 वर्ग में कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की ट्रैक स्पर्धाओं में जयंती बेहरा ने 200 मीटर महिला फाइनल टी-46/47 में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 26 दशमलव नौ-चार सेकेंड में यह दूरी तय की। ईश्वरी निषाद ने 400 मीटर महिला फाइनल टी-11 में दूसरा स्थान हासिल किया।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here