हर घर तिरंगा अभियान : वडोदरा के एक दुकानदार ने तिरंगे रंग वाली मिठाई बनाई

0
194

गुजरात : हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए देश में एक अलग उत्साह और जोश है। देश के लगभग हर कोनों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में एक पर्व जैसा उत्साह नज़र आ रहा है। कई महानगरों और शहरों में तो तिरंगे की मांग कई गुना बड़ गई है। इस सन्दर्भ में हमे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, उज्जैन, बनारस, जैसे अन्य शहरों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिससे यह स्पष्ट होता है कि दिन प्रतिदिन अभी और 15 अगस्त तक तिरंगे की मांग बढ़ते जायेगी। सभी वर्ग के लोग अपने अपने तरीके से इस अभियान को राष्ट्रीय रंग में रंगने की ख़ुशी में प्रयासरत है। इसी सन्दर्भ में मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा की एक दुकान में तिरंगे के रंग वाली मिठाइ बनाई जा रही है। मीडिया सूत्रों की माने तो इस दुकान के दुकानदार का कहना है कि हमने वडोदरा नगर आयुक्त के साथ एक बैठक की जिसमें हमें इस अभियान के बारे में पता चला। ये मिठाई लोगों में जागरूकता पैदा करेगी।

 

Image Source : Twitter (@AHindinews)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here