मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। घायलों का नेरचौक मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे थे। तब वह हादसे का शिकार हो गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



