हिमाचल प्रदेश में 5 डिग्री तक गिरा पारा, आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना

0
14
हिमाचल प्रदेश में 5 डिग्री तक गिरा पारा, आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही जबकि शिमला में दोपहर बाद बादल छाए। धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना है। विभाग ने चार और पांच फरवरी को हिमपात व वर्षा की अधिकतर स्थानों पर संभावना जताई है। प्रदेश में जनवरी में सामान्य से कम वर्षा होने का असर रबी की फसलों पर असर पड़ रहा है। डलहौजी में 7.7, धर्मशाला में पांच डिग्री की गिरावट और मनाली के 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बिलासपुर व कुकुमसेरी में चार, जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री का अंतर आया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊना जिले में स्कूलों की पुरानी समय सारिणी बहाल कर दी है। जिला प्रशासन ने पहली जनवरी से स्कूलों का समय सुबह 10 से तीन बजे तक कर दिया था। अब सभी स्कूल सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक खुलेंगे। शुक्रवार को पंजाब में धुंध का प्रभाव कम होने से रेल यातायात सामान्य रहा। दिल्ली से आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय पर ऊना पहुंचीं। कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेन निर्धारित समय पर चलीं। भुंतर एयरपोर्ट से एयर इंडिया एयरलाइंस की उड़ान दिल्ली के लिए हुई। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक ने बताया कि जुब्बड़हट्टी व गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें सुचारू हो रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here