मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव इस बार कुरुक्षेत्र में 21 दिन तक मनाया जाएगा। इसमें संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि 10वें महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 15 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य होगा।हर दिन कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर भव्य गीता महाआरती की जाएगी। 16 देशों के 25 विद्वान शिरकत करेंगे, जोकि यहां से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश अपने अपने देशों तक पहुंचाएंगे। फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो से पंडित पहुंचेंगे और महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 51 देशों में भी भी गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन देशों में प्रदर्शनी, गीता पाठ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी विदेशों में देखा जा सकेगा। सीएम ने बताया कि अलग-अलग भाषाओं में श्रीमद्भागवत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गीता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। चार से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक शिल्प और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। हर रोज पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती होगी। एक दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला लगेगा। एक दिसंबर को ही ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ और भागवत कथा का आयोजन होगा। इसी दिन 18 हजार विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे और सभी 182 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। बलराम कुश्ती दंगल भी कराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से शुरू होंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत कर कर सकते हैं। महोत्सव के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा एक यूट्यूब चैनल चलाया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



