अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं – CM एकनाथ शिंदे

0
250

महाराष्ट्र : शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई आवास पर ED के छापे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि इसकी जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे। इसी सन्दर्भ में महाराष्ट्र NCP के नेता अजित पवार ने कहा है कि कई लोगों को ED का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां, चाहे फिर वह ED, CBI, IT या राज्य की एजेंसियां हो, ये सभी शिकायत मिलने पर जांच करती हैं। उन्होंने कहा कि संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है इसलिए इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं।

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर CM एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य के मंत्रिमंडल के गठन के लिए मंत्रालयों का आंवटन जल्द तय किया जाएगा। हम उपमुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के विकास पर काम कर रहे हैं।

 

News Source : Twitter (@AHindinews)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here