अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना: मौसम विभाग

0
52
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने कहा कि कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने कल राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया  है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here