राजस्थान : लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे मशहूर क्रिकेटर और पूर्व मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता चेतन शर्मा आज पुष्कर पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चेतन शर्मा ने पत्नी संग पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा का आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत में चेतन शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम का भविष्य बहुत सुनहरा है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने राहुल चाहर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई जैसे बेहतरीन खिलाड़ी देश को दिए हैं और हाल ही में राजस्थान की टीम विजय हजारे ट्राफी के फाइनल में भी पहुंची है इसलिए प्रदेश का भविष्य भी बहुत अच्छा है।
Image source: amar ujala
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



