मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने पूरे महाद्वीप में शांति और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में अफ्रीका की निरंतर अक्षमता पर चिंता व्यक्त की है। अफ्रीकी संघ के राष्ट्राध्यक्षों की सभा के 39वें साधारण सत्र में अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने कई सदस्य देशों में राजनीतिक और संस्थागत स्थिति को अस्थिरता का प्रमुख कारण बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूडान, पूर्वी कांगो और सोमालिया में जारी संकट के बारे में उन्होंने कहा कि अफ्रीकी नागरिक अस्थिरता की भारी कीमत चुका रहे हैं। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के 55 सदस्य देशों के नेता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन विषय- एजेंडा 2063 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टिकाऊ जल उपलब्धता और सुरक्षित स्वच्छता प्रणालियों को सुनिश्चित करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



