अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खुद पर लगे गद्दारी के दाग को मिटाने आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं #TigerKaMessage
मीडिया की माने तो, फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। सामने आए टीजर में सलमान धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर 3 की स्टार कास्ट में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इस बार इमरान हाशमी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। टाइगर 3, यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, प्रोड्यूसर में आदित्य चोपड़ा का नाम शामिल है। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



