अभिनेत्री तारा सुतारिया की फिल्म ‘अपूर्वा’ का पहला गाना ‘दिवाली’ हुआ रिलीज

0
162

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म ‘अपूर्वा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए तारा OTT की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर जारी किया था। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं अब फिल्म का पहला गाना ‘दिवाली’ सामने आ चुका है। इसमें तारा, धैर्य करवा के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। ‘दिवाली’ को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है तो वहीं इस गाने के बोल विशाल ने कौशल किशोर के साथ मिलकर लिखे हैं।

‘अपूर्वा’ का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है, जबकि मुराद खेतानी फिल्म के निर्माता हैं। इसमें राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here