बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख बहुत जल्द फिल्म ‘धक धक’ में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। मीडिया की माने तो, उनके साथ फिल्म में रत्ना पाठक शाह, दीया मीर्जाऔर संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। निर्माताओं ने आज ‘धक धक’ का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें सभी अभिनेत्रियों की झलक दिख रही है। इसके साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ चुकी है। ‘धक धक’ 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘धक धक’ का निर्देशन तरुण डुडेजा द्वारा किया जा रहा है तो वहीं फिल्म की कहानी पारिजात जोशी ने लिखी है। तापसी पन्नू की आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने BLM पिक्चर्स के साथ मिलकर ‘धक धक’ का निर्माण किया है। फातिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘भावनाओं, रोमांच और खोज की एक असाधारण यात्रा के लिए 4 सामान्य महिलाएं एक साथ आ रही हैं।’

Image source: fatimasanashaikh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



