अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की

0
222

अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान और कुछ कंपनियों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। व्हाइट हाऊस से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि रूस के तीन प्रमुख टेलीविजन स्टेशन पर प्रतिबंध लगाये जाएंगे और रूस की कंपनियों को अमरीकी फर्मों से अब किसी तरह की परामर्श और लेखा सेवाएं नहीं मिलेंगी।
अमरीका ने कहा कि रूस और बेलारूस के दो हजार छह सौ अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त मानवाधिकार हनन और भ्रष्टाचार में लिप्त रूसी सैन्य  अधिकारियों के लिए नई वीजा प्रतिबंध नीति भी जारी की गई है।
रूस की बड़ी ऊर्जा कंपनी गैजप्रोम के बिक्री-सहायक गैजप्रोमबैंक के 27 कार्यकारी अधिकारियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस के सबसे बड़ी वित्तीय संस्थान एसबर बैंक के आठ कर्मियों को भी प्रतिबंधों के दायरे में लाया गया है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here