अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के दूसरे दौरे के लिए जिनेवा पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

0
87
अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के दूसरे दौरे के लिए जिनेवा पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनका प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ कल अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का दूसरा दौर आयोजित होगा। इस दौरान अराघची स्विट्जरलैंड और ओमान के विदेश मंत्री तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र की परमाणु निरीक्षण संस्‍थान के महानिदेशक से भी मिल सकते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अपने मतभेदों को खत्म करने के लिए एक कूटनीतिक समाधान में रूचि रखता है। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर नए चरण के वार्ता के लिए यात्रा कर रहे हैं। पिछले सप्‍ताह अप्रत्‍यक्ष वार्ता प्रथम चरण ओमान में संपन्‍न हुआ था। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए मजबूर करने के लिए बार-बार ताकत का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। ईरान लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहा है कि उसका कार्यक्रम शांति के लिए है, लेकिन उसने कहा कि वह अपने ऊपर हुए हमले का जवाब देगा। अरब देशों ने चेतावनी दी है कि ईरान पर कोई भी हमला एक और क्षेत्रीय लड़ाई में बदल सकता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here