भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल से अधिक समय हो गया, लेकिन फैंस की उनके प्रति दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी लिस्ट में अब एक नया नाम भी जुड़ गया है जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का है। धोनी इन दिनों परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं और इसी दौरान उनकी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक फोटो सामने आई है।
दरअसल, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। मीडिया की माने तो दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मीडिया में आई खबर के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #MSDhoni #DonaldTrump #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



