मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान समझौता करने में विफल रहता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य तय समय सीमा से पहले नहीं खोला जाता है, तो अमेरिका एक ही रात में ईरान को तबाह कर सकता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार कल सुबह साढ़े पांच बजे तक समझौते पर निर्णय की समयसीमा तय की है। व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि जलडमरूमध्य बंद रहता है, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बना सकता है। इस बीच, ईरान ने युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और शत्रुता समाप्त करने, पुनर्निर्माण सहायता और प्रतिबंध हटाने की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों सहित सहयोगी देशों की आलोचना भी की और कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



