अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बड़ा हादसा, एसयूवी ने बस को मारी टक्कर; एक की मौत और 32 के घायल होने की खबर

0
211
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बड़ा हादसा, एसयूवी ने बस को मारी टक्कर; एक की मौत और 32 के घायल होने की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 30 लोगों को भी काफी चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा लॉस एंजेलिस में रविवार को सुबह 5 बजे हुआ, जब एक बस और एसयूवी की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद एसयूवी आग की चपेट में आ गई और कार में मौजूद 1 शख्स की मौत हो गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर हेसिंडा हाइट्स में यह हादसा देखने को मिला। हाइवे पर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार बस से टकराते ही एसयूवी आग के गोले में तब्दील हो गई। कैलिफोर्निया हाइवे प्रेट्रोलिंग (सीएचपी) ऑफिसर जैकरी सालाजार के अनुसार, 32 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 2 लोगों की हालत काफी गंभीर है। इसके अलावा कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एसयूवी अज्ञात कारणों की वजह से अपना संतुलन खो बैठी और हाइवे की दूसरी लेन पर मौजूद ट्रैवल बस से भिड़ गई। इसके बाद बस भी हाइवे के किनारे बनी रेलिगों से जा टकराई। इस हादसे के बाद एसयूवी में आग लग गई और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। जैकरी सालाजार के अनुसार, बस में ड्राइवर समेत 63 लोग सवार थे। इनमें 31 लोग सुरक्षित थे, जिन्हें दूसरी बस में बिठा दिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कुछ घंटों के बाद हाइवे भी खोला जा चुका है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here