अमेरिका के विदेश मंत्री ने ईरानी जनरल के परिवार के दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड किए रद्द

0
75
अमेरिका के विदेश मंत्री ने ईरानी जनरल के परिवार के दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड किए रद्द

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिवंगत ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के परिवार से जुड़े दो विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं। हामीदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी को स्थायी निवासी का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद संघीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। दोनों फिलहाल अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में हैं। विदेश विभाग के अनुसार, अफशर ईरान सरकार की मुखर समर्थक थीं और अमरीका में रहते हुए उसके प्रचार-प्रसार में शामिल थीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को देश में रहने की अनुमति नहीं देगा जो अमेरिका विरोधी शासनों का समर्थन करते हैं। यह कार्रवाई एक व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत हाल ही में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े अन्य लोगों की कानूनी स्थिति भी रद्द कर दी गई है और अब उन्हें भविष्य में अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here