मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने नेब्रास्का राज्य में भारतीय त्योहार दिवाली को मान्यता देते हुए एक राज्य विधानमंडलीय प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित कर दिया है। राज्य सीनेटर जॉन फ्रेडरिकसन द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव में दिवाली को भारतीय परंपरा के सबसे बड़े और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह त्योहार समुदायों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य में नेब्रास्का के भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करता है। सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान में इस पहल का नेतृत्व करने के लिए सीनेटर फ्रेडरिकसन की सराहना की और इस मान्यता को प्राप्त करने में सहयोग के लिए भारत-अमरीका के समुदाय को धन्यवाद दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



