अमेरिका में एक बार फिर हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत की खबर

0
201

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी देखने को मिली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के नॉर्थ कैरोलाइना में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। नॉर्थ कैरोलाइना के रेलीग में गुरुवार को एक बंदूकधारी ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे करीबन 5 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की माने तो, पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए घंटों अभियान चलाया, जिसके चलते कई इलाकों के निवासियों को अपने घरों में ही कैद रहना पड़ा।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक गोलीबारी कर दी जिससे करीब 5 लोगों की मौत हो गई। हेडिंघम से लगे हुए इलाके में शाम को अचानक कई पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची। यहां पर पुलिस करीब 4 घंटे तक मौजूद रही। पुलिस यहां गोली चलाने वाले को तलाश कर रही थी। इस गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस द्वारा लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here