मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन एक नया यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जो पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और रूस सहित 43 देशों के नागरिकों को प्रभावित कर सकता है। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई सिफारिशों की मसौदा सूची में यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए देशों को तीन समूहों – लाल, नारंगी और पीले – में वर्गीकृत करने का प्रस्ताव है। लाल सूची में रखे जाने का मतलब होगा अमरीका में पूर्ण रूप से प्रवेश प्रतिबंधित होगा। पाकिस्तान और रूस को “ऑरेंज लिस्ट” में शामिल किया गया है, जिसमें 10 देश शामिल हैं, जो पूर्ण प्रतिबंध के बजाय प्रतिबंधित यात्रा कर सकेंगे। “ऑरेंज लिस्ट” के अन्य देशों में म्यांमार, बेलारूस, हैती, लाओस, इरिट्रिया, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मसौदे में अफ़गानिस्तान और भूटान सहित 10 देशों को भी लाल सूची में रखा गया है, जिसका मतलब है कि उनके नागरिकों को पूर्ण वीज़ा निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। लाल सूची के अन्य देशों में क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। इस प्रस्ताव में 22 देशों की एक मसौदा पीली सूची भी शामिल है, इन देशों को कथित कमियों को दूर करने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा। इसके अलावा अगर ये देश इसका पालन नहीं करते हैं तो उन्हें अन्य सूचियों में से किसी एक में स्थानांतरित करने की धमकी दी जाएगी। इस सूची में अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, बुर्किना फासो, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, चाड, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, मलावी, माली, मॉरिटेनिया, सेंट किट्स एण्ड नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोम और प्रिंसिप, वनुआतु और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें