अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां इस समय जोरो-शोरों से चल रही हैं। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ बिजनेसमैन और राजनेताओं सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं अब टीवी पर माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल कर लिया गया है।
बता दें कि, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित टीवी शो रामायण में दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नजर आई थी। इस टीवी शो को उस दौर पर खूब पसंद किया गया था। मीडिया की माने तो, दीपिका चिखलिया ने अयोध्या के राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रण की जानकारी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर कर साझा की है। उन्होंने लिखा कि, इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



