मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इटानगर में भूस्खलन के कारण सुरक्षा दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान चोकी तासर, रतन बर्मन, गोडक राजा और गोडक तबिन के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार शाम को इटानगर के नीति बिहार इलाके में घटी। यह घटना उस समय घटी जब कुछ श्रमिकों सहित सात लोग उस स्थान पर काम कर रहे थे। घटना के बाद, एसडीआरएफ टीम, पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे और तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटानगर कैपिटल के एसपी जुमार बासर ने बताया, “बचाव दल ने घटनास्थल से चार शव बरामद किए हैं। तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि घायल व्यक्तियों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



