अर्जेंटीना स्थित माउंट एकांकागुआ पर भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने विजय प्राप्त की

0
63
अर्जेंटीना स्थित माउंट एकांकागुआ पर भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने विजय प्राप्त की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने सात-शिखर पर्वतारोहण यात्रा के अन्तर्गत अर्जेंटीना स्थित माउंट एकांकागुआ पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर ली है। यह दक्षिण अमरीका की सबसे ऊंची चोटी है। कबाक यानो अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। माउंट एकांकागुआ समुद्र तल से 22 हजार 831 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यानो की यह विशेष उपलब्धि सहनशक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प की असाधारण यात्रा में एक और मील का पत्थर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्‍त) के.टी. परनाइक ने 27 वर्षीय कबाक यानो को उत्कृष्ट पर्वतारोहण उपलब्धि पर बधाई दी। उनके अदम्य साहस और अटूट एकाग्रता की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यानो की यह यात्रा उनकी व्यक्तिगत विजय होने के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत भी है। पिछले साल 28 जुलाई को राज्यपाल परनाइक ने खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री केंटो जिनी की उपस्थिति में यानो के सात-शिखर पर्वतारोहण अभियान को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। साथ उनके चुनौतीपूर्ण वैश्विक मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here