
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अशांत विश्व में आज भारत आशा की नई किरण है। वडोदरा में दो स्वामीनारायण मंदिरों द्वारा आयोजित युवा शिविर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि आज हम नए भारत का निर्माण करने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघर्षरत विश्व आज भारत को शांति की नई उम्मीद के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन परम्पराओं से प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ आगे बढते हुए नया भारत नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे नए भारत को समूची मानवता का मार्गदर्शन करना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि भारत आज पूरी मानवता को योग का मार्ग दिखा रहा है और उसे आयुर्वेद की शक्ति से परिचित करा रहा है।
courtesy newsonair