मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के धेमाजी जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ताकम मिसिंग पोरिन केबांग यूथ फेस्टिवल के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने डिब्रूगढ़ जिले में 1715 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं केंद्रीय बंदरगाह मंत्री सरबानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।
आप को बता दे, दसवें मिसिंग यूथ फेस्टिवल को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने मिसिंग समुदाय की संस्कृति एवं प्रकृति संरक्षण कार्य की सराहना की। उन्होंने इस समुदाय के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की। डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा का दूसरा परिसर, विधायक हॉस्टल, वन्यजीव स्वास्थ्य संस्थान एवं बहु-विषयक स्टेडियम का विस्तार कार्य शुरू किया। गृह मंत्री ने असम सरकार द्वारा 200 प्राथमिक स्कूलों में मिसिंग भाषा को शिक्षण माध्यम बनाने की भी जानकारी दी। आज शाम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।
Image source: असम ट्रिब्यून
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



