असानी तूफान : इसके असर से समुद्र में उठ रहीं लहरें

0
231

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तूफान के मद्देनजर चेन्नई एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

चक्रवाती असानी के आज 10 मई रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। असानी की जानकारी से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं।

चक्रवाती तूफान असानी के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, नमक्कल, पुदुकोट्टई, सलेम, धर्मपुरी में मौसम बदला है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here