अहमदाबाद: कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

0
102

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की लिखित धमकी मिलने पर सुरक्षा कारणों से विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार सुबह लगभग 6:40 बजे 180 यात्रियों सहित विमान सुरक्षित उतरा। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आप को बता दे, एक यात्री को कागज के टुकड़े पर हाथ से लिखे नोट में बम होने का दावा मिला जिसकी सूचना पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। सुरक्षा कर्मियों ने विमान की तत्काल तलाशी ली लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने पर अंतिम मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here