आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से आग की घटना सामने आई है कि, यहां आज एक बाजार में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम में जिस बाजार में आग लगी वह फलों का बाजार है। फल बाजार में भीषण आग लगते ही आग की बड़ी-बड़ी लपटों को देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मीडिया की माने तो, विशाखापत्तनम के फल बाजार में भीषण आग लगने की घटना के बाद इस बारे में दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। दमकल विभाग की टीम ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। खबर लिखे जाने तक आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा आग लगने की वजह क्या है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



