मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने कल अमरावती में राज्य सचिवालय में गृह विभाग के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग से पुलिस बल को युक्तिसंगत बनाने को कहा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों की कोई कमी नहीं है। सीएम एन चन्द्रबाबू नायडू ने पुलिसकर्मियों को जरूरत के अनुसार विशेष रूप से नवगठित जिलों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मंदिरों में तैनात करने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम एन चन्द्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में अपराध दर में लगभग 6% की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था नियंत्रण में है। सीएम एन चन्द्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में आर्थिक अपराध और साइबर धोखाधडी के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने इन पर नियंत्रण करने के लिए कडे कदम उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त बनाने को कहा। उन्होंने पांच सौ तीन चिन्ह्ति स्थलों पर दुर्घटना जोखिम दूर करने का आह्वान किया। सीएम एन चन्द्रबाबू नायडू ने आवश्यकतानुसार ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध में कमी आई है।सीएम एन चन्द्रबाबू नायडू ने आदतन अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी करने के लिए ड्रोन का उपयोग करने का सुझाव भी दिया। हाल के घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने नेल्लोर में अपराधियों के गिरोह की पहचान की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



