आईएमओ आज समुद्री नाविक दिवस मना रहा है

0
35

अंतरराष्‍ट्रीय नौवहन संगठन-आईएमओ आज समुद्री नाविक दिवस मना रहा है। प्रतिवर्ष 25 जून को समुद्री नाविकों के सम्‍मान में यह दिवस मनाया जाता है। समुद्री नाविक दुनियाभर के नौवहन के सुचारू संचालन में मदद करते हैं।

यह दिवस विश्‍व की वाणिज्‍य और आर्थिक प्रणाली में समुद्री नाविकों के अमूल्‍य योगदान को रेखांकित करता है। दुनिया का लगभग नब्‍बे प्रतिशत व्‍यापार जहाजों के जरिए होता है और इनके पीछे समुद्री नाविक होते हैं जो लगातार कार्यरत रहते हैं।

इस वर्ष की मुख्‍य विषय वस्‍तु समुद्री नाविक-जहाजरानी एक भविष्‍य के केन्‍द्र में है। इसका उद्देश्‍य समुद्री नाविकों की भूमिका की ओर ध्‍यान खींचना है।

Courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here