आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 18 रन से जीत

0
217

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 18 रन से जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस की 64 गेंद पर 96 रन की शानदार पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर  181 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सका। आज मुंबई के ब्रेबर्न स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे डेल्ही कैपिटल का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here