आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

0
75
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन।

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here